कोण्डागांव
तालाब में गंदगी, सफाई अभियान
22-Oct-2021 5:08 PM
कोंडागांव,22 अक्टूबर। नगर क्षेत्र के अंर्तगत बंधा तालाब इस बार फिर से दूषित होने के कारण कोण्डागांव में कार्यरत शांति फाउंडेशन चिंतित है। इस बारे में शांति फाउंडेशन के फाउंडर अध्यक्ष छोटू सलाम ने कहा कि, बंधा तालाब नगर का सबसे मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इसकी सफाई न केवल प्रशासन की बल्कि आम नागरिक की भी जवाबदेही है। बंधा तालाब की गंदगी को लेकर 24 अक्टूबर को आम नागरिकों के सहायता से सफाई अभियान छेड़ा जाएगा। उन्होंने आम लोगों से इस सफाई में शामिल होकर अपना योगदान देने का अपील किया है।