राजनांदगांव
राजनांदगांव, 22 अक्टूबर। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर राजनांदगांव जिला भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा पत्थलगांव में दुर्गा माता प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे शोभायात्रा में गांजा तस्करों के बेकाबू कार ने गौरव अग्रवाल को कुचल दिया, जिससे उनकी मृत्य हो गई। मृतक की आत्मा की शांति के लिए भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय जयस्तंभ चौक में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
जिला महामंत्री देवकुमारी साहू ने बताया कि श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पूर्णिमा साहू, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, हर्ष रामटेके, मधु बैद, पूनम शर्मा, सविता बोस, मिथलेश्वरी वैष्णव, सज्जन सिंह ठाकुर, प्रखर श्रीवास्तव, आशीष डोंगरे सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे। उक्त जानकारी महिला मोर्चा जिला महामंत्री देवकुमारी साहू ने दी।