दुर्ग

चाकू से किया दादी पर वार
22-Oct-2021 5:23 PM
चाकू से किया दादी पर वार

दुर्ग, 22 अक्टूबर। संयुक्त परिवार में रहने वाले आरोपी ने दरवाजा खोलने में देरी की बात को लेकर अपने दादी पर ही चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को साईं अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। आरोपी की मां की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी देवेश कूटारे के खिलाफ  धारा  294, 323, 506 बी के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया पूर्णिमा कूटारे निवासी कसारीडीह कन्हैयापुरी संयुक्त परिवार में रहती है। उसका  लडक़ा देवेश कूटारे रोजी मजदूरी के काम पर जाता है। बीती रात वह लगभग 11.30 बजे घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। नींद से उठकर रात में उसकी दादी मालती देवी ने दरवाजा  खोला। दादी को दरवाजा खोलने में समय लगने की बात को लेकर आरोपी ने पहले अपनी दादी के साथ गाली गलौज किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए जेब में रखे बटन चाकू को निकाला और मालती देवी पर वार कर दिया। इससे मालती देवी के सीने, पीठ में चोट आई। घटना के बाद तुरंत प्रार्थिया के देवर व जेठ ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news