महासमुन्द

सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं में चयन के लिए प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी
22-Oct-2021 6:06 PM
सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं में चयन के लिए प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी

महासमुंद, 22 अक्टूबर। शैक्षणिक सत्र 2022.23 में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा रविवार 09 जनवरी 2022 को दोपहर 02 बजे से शाम 04.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की अधिकारिक वेबसाईट पर 27 सितम्बर 2021 से 26 अक्टूबर 2021 शाम 05 बजे तक किया जा सकता है। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी जैसे आरक्षण, योजना अवधि, पाठ्यक्रम, उत्तीर्ण आवश्यकताएं आदि सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के अधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news