धमतरी

कोरोना वॉरियर्स का सम्मान
23-Oct-2021 4:47 PM
कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 23 अक्टूबर।
भाजपा मंडल नगरी द्वारा कल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी में पूरे देश में 100 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगने पर सांसद मोहन मंडावी की उपस्थिति में कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी आर ठाकुर कोरोना काल में लगातार वैक्सीन लगाने के लिए सेवा दे रहे नर्स श्रीमती गजेंद्र, जुलियाना सोरेन एवं अन्य डॉक्टर एवं कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, भाजपा के जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला मंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेंद्र गोलछा भाजपा वरिष्ठ विकल गुप्ता कुकरेल मंडल के अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर बेलर मंडल के अध्यक्ष अकबर कश्यप महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना साहू,भाजपा के महामंत्री हृदय साहू, महिला मोर्चा के महामंत्री श्रीमती चौलेश्वरी साहू, बलजीत छाबड़ा, बेलर मंडल के महामंत्री मनोहर मानिकपुरी,मोहन पुजारी, संजय सारथी, राजा पवार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news