धमतरी

महानदी के किनारे अजगर ने किया बकरी का शिकार
23-Oct-2021 6:05 PM
महानदी के किनारे अजगर ने किया बकरी का शिकार

नगरी, 23 अक्टूबर। भीतररास (सिहावा) में महानदी के किनारे अजगर ने बकरी को आधा निगल लिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम भीतररास में महानदी किनारे गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे बिरेन्द्र शांडिल्य ने एक भारी-भरकम13 फीट लंबे अजगर को अपनी बकरी को निगलते देखा और इसकी सूचना वन विभाग के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सिहावा राजेन्द्र सिंह परिहार को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने अजगर के मुंह से आधा निगल चुके बकरी को छुड़ाय, तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी।

रक्षित स्थान जंगल में छोड़ दिया  है। ज्ञात हो कि महानदी किनारे पहाड़ी के आसपास पहले भी अजगरों को चहलकदमी करते देखा जा चुका है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news