सूरजपुर

डॉ. प्रेमसाय पहुंचे कुदरगढ़, प्रदेश की खुशहाली की कामना
23-Oct-2021 6:15 PM
 डॉ. प्रेमसाय पहुंचे कुदरगढ़, प्रदेश की खुशहाली की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ओडग़ी, 23 अक्टूबर। प्
रदेश के स्कूल शिक्षा व सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम शिक्षा मंत्री व प्रतापपुर विधायक डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कुदरगढ़ पहुंचे। उन्होंने मां बागेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होने पहुंचे डॉ. टेकाम सूरजपुर विश्रामगृह में रात्रि विश्राम कर सुबह कुदरगढ़ धाम पहुंचे। जहां मां बागेश्वरी का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

उनके साथ निज सचिव अजय सोनी, रामचन्द्र यादव, राजूसिंह, भुवन भास्कर सिंह, बनवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओडग़ी अध्यक्ष गौतम कुशवाहा एवं उनके कार्यकारिणी के सदस्य भैयालाल यादव, विश्वनाथ गुप्ता दीपक गुप्ता, निरंतर राजवाड़े, सुभाष गुप्ता कुदरगढ़ सरपंच ओडग़ी ब्लॉक के समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news