बलौदा बाजार

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेजी- कलेक्टर
23-Oct-2021 6:41 PM
राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेजी- कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 23 अक्टूबर। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने राजस्व समेत विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने हाट बाजार क्लीनिक, सुराजी गांव योजना, गौधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं उनका विस्तार, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, वन अधिकार पत्र वितरण जैसे अन्य योजनाओं काविस्तृत समीक्षा किए। इस दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण मामले में काफी धीमी गति से कार्य होने एवं लगातार राजस्व अधिकारियों द्वारा समय सीमा के भीतर कार्य नही करनें पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी राजस्व अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए भरपूर प्रयास करे। सभी तहसीलों में विशेष राजस्व अभियान चलाकर ऐसे प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करें। जिसमें विशेष रूप से अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण बंटवारा, सीमाकंन, त्रुटि सुधार एवं जाति, आय प्रमाण पत्र शामिल है। उन्होंने आगे कहा राजस्व के प्रकरण आम लोगों से संबंधित होते है, उन्हें बेवजह बार-बार कार्यालय बुलाकर परेशान ना करें। सभी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही होना चाहिए।

धान खरीदी की तैयारी शुरू

राज्य शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी की तैयारी शुरू करने के निर्देश सम्बंधित विभाग को दिए है। उन्होंने धान खरीदी हेतु सोसायटी की सफाई लेकर मूलभूत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 15 नवम्बर तक समय दिए है।

रोका छेका अभियान होली तक प्रभावी कलेक्टर जैन ने रोका छेका अभियान को और अधिक प्रभावी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा यह अभियान राज्य शासन के निर्देश पर होली तक लागू रहेगा। इसके लिए सभी नगरीय निकाय, जनपद पंचायत सीईओ को अलग से पत्र जारी किया गया है। साथ ही धान कटाई के बाद गौठानो में बड़ी मात्रा में पैरादान को बढ़ावा देने एवं पैरा संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को अभी से गौठानो में पैरा रखने के लिए स्थान चिह्नित करनें के निर्देश दिए है।

इस बैठक के दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ डॉ.फरिहा आलम सिद्की, एसडीएम बलौदाबाजार आईएएस प्रतिष्ठा ममगाईं, सभी राजस्व अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news