बस्तर

देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा भंजदेव ने डॉक्टरों का किया सम्मान
23-Oct-2021 9:56 PM
 देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा भंजदेव ने डॉक्टरों का किया सम्मान

जगदलपुर, 23 अक्टूबर। अटल बिहारी वार्ड शक्ति केंद्र में भाजपा नगर मंडल के द्वारा देश में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन सफलतापूर्वक लग जाने पर देश के डॉक्टर के साथ-साथ जगदलपुर वैक्सीनेशन सेंटर पर डाक्टर एवं नर्सों का सम्मान किया गया। सात ही दोनों डोज वेक्सिनेशन वालो का भी सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल चंद भंजदेव थे।

 उन्होंने कहा कि देश उस समय जब अनेकों मुसीबतों का सामना कर रहा था, तब हमारे सामने डॉक्टर और उनकी पूरी टीम इस जीवनरक्षक दवा को हर एक एक लोगों तक अपनी जान जोखिम मे डालकर वैक्सीनेशन अभियान को सफलता पूर्वक चला रहे थे। न उन्हें अपने घर जाने को समय था, न ही सोने का समय था, न ही खाने का समय था, फिर भी वह आम जनता के लिए 24 घंटे तैयार रहते थे, मैं ऐसे सभी डॉक्टर और सभी स्टाफ का धन्यवाद करता हूं।

 कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य द्वारा किया गया और आभार रोशन झा के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित आयुष्मान हॉस्पिटल धरमपुरा के डॉक्टर स्टाफ वहां पर उपस्थित नागरिक गण वार्ड वासी और उनके साथ अतुल सिंम्हा, शशि पाठक,गणेश काले,योगेश शुक्ला, प्रेम यादव,परितोष मंडल,सतीश बाजपाई,सूर्य भूषण सिंह, आनंद झा, शिरीष मिश्रा, भावेश यदु, ओमी सिंह,आईटी सेल से मयंक नैथानी, पांडे जी संदीप मिश्रा एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news