सुकमा

1 नवंबर से धान खरीदी करें राज्य सरकार-दीपिका
23-Oct-2021 10:02 PM
 1 नवंबर से धान खरीदी करें  राज्य सरकार-दीपिका

छिंदगढ़ , 23 अक्टूबर। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व अधिवक्ता दीपिका शोरी ने राज्य सरकार से 1 नवंबर से धान खरीदी करने की मांग की है।

दीपिका ने विज्ञप्ति जारी कर कहा, मैं लगातार  सुकमा जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर रही हूं, जहाँ किसानों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा है कि मौसम के मार के कारण सही उपज भी नहीं हुई है अगर सरकार लेटलतीफी करती है तो किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए मैं  कांग्रेस सरकार से मांग करती हूँ  कि किसानों के धान की खरीदी 1 नवंबर से शुरू करे, ताकि उनको धान रखने में कोई समस्या न हो क्योंकि अब किसानों का  धान कटाई चालू हो चुका है, यदि 1 नवंबर से धान खरीदी नहीं होती है तो किसानों को भंडारण में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही साथ उन्होंने सरकार से अपील की कि गत वर्षों की बोनस एवं धान की  शेष बची हुई राशि भी तत्काल जारी कर अपने किए गए वादों को पूर्ण करें।

धान खरीदी केंद्रों में उचित व्यवस्था हो

दीपिका ने यह भी कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान के रखरखाव के लिए उचित व्यवस्था हो,किसानों को लाइन न लगाना पड़े इस बात की चिंता राज्य सरकार को करनी चाहिए किसानों के लिए पेयजल की उत्तम व्यवस्था होनी चाहिए ,समय से पहले राज्य सरकार के द्वारा बारदाना की व्यवस्था की जाए पिछली बार की तरह बारदाना की कमी न हो।

धान खरीदी हेतु डिजिटल कांटे का उपयोग हो

दीपिका ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष धान खरीदी  केंद्रों में किसानों को ठगने की खबरें भी आ रही थी प्रति बोरा 4 से 5 किलो धान कटौती की जा रही थी सामान्य कांटे से झुकती में धान लिया जा रहा था सरकार को हर खरीदी केंद्रों में डिजिटल कांटे का उपयोग करना चाहिए जिससे किसानों को सही तौल पर सही राशि प्राप्त हो

अन्न दाता परेशान न हो

सुकमा जैसे वनवासी क्षेत्रों में हमारे अन्नदाता विषम परिस्थितियों में व सीमित साधनों में अपना तन,मन और धन लगाकर कृषि कार्य करते हैं इसलिए इन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो अन्न दाता परेशान न हो इस बात की चिंता राज्य सरकार को अवश्य करना चाहिए।  जिससे उनके परिवार के सदस्य खुशहाली के साथ आने वाला दीपावली त्योहार मना पाएं।

 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news