महासमुन्द

सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की जिला स्तरीय खेल स्पर्धा, खो-खो व कबड्डी में महासमुंद का दबदबा
24-Oct-2021 5:54 PM
सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की जिला स्तरीय खेल स्पर्धा, खो-खो व कबड्डी में महासमुंद का दबदबा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अक्टूबर।
महासमुन्द जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढऩे वाले बालक-बालिकाओं का जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शतरंज, फुगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन बागबाहरा में, कबड्डी, फुटबाल का आयोजन पिथौरा मेें, वालीबॉल प्रतियोगिता बसना में, खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन सरायपाली में तथा एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन महासमुंद में किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाला को गौरवान्वित किया है।

प्राप्त परिणाम के आधार पर खो-खो हायर सेकेण्डरी बालिका वर्ग में प्रथम महासमुंद, खो-खो बालक पूर्व माध्यमिक स्तर पर प्रथम महासमुंद, खो-खो बालिका पूर्वमाध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर महासमुंद, शतरंज पूर्वमाध्यमिक स्तर बालक वर्ग में नितिन दास मानिकपुरी द्वितीय स्थान, क्षितिज पांडेय तृतीय स्थान पर, शतरंज बालिका वर्ग खुशबू जांगड़े प्रथम, रूपाली सिन्हा तृतीय, हायर सेकेण्डरी स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में साधना सिंग द्वितीय स्थान पर रहे।

इसी तरह  फुगड़ी प्रतियोगिता में गरिमा गिरी गोस्वामी प्रथम, श्रुति निषाद द्वितीय स्थान पर रहे। फुटबाल हायर सेकेण्डरी बालक प्रथम, कबड्डी हायर सेकेण्डरी स्तर पर बालक वर्ग प्रथम स्थान पर रहे हैं। इसी प्रकार महासमुंद में आयोजित प्रतियोगिता में रिलेरेस 400 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर ओमकार निषाद, लिसांशु साहू, गौरव साहू, सौरभ साहू, बालिका 400 मीटर रिलेरेस में प्रथम स्थान पर लेखिका साहू, पूनम ध्रुव, डिम्पल साहू, पलक चन्द्राकर रहे।

बालिका 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर पूनम ध्रुव, बालिका 200 मीटर दौड़ में लेखिका साहू रहे। इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद के 49 खिलाडिय़ों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर शाला को गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य अमी रूफस वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे ने सभी खिलाडिय़ों सहित इनके कोच कृपाराम सागर, गोसाईराम टांडेकर, नेहा दुबे, दिव्येश वाणी, रूपा पांडेय, विकास यादव,  राजेन्द्र भास्कर, सुरेश यादव, रंजीतसिंह, कल्याणी सोनकर, सुशांत शेखर, नेहा सिंग, राजीव तिवारी, कीर्ति थवाईत, रौनक अग्रवाल, हर्ष परमार, आकांक्षा जैन, आकांक्षा भोई, ऋतुराज देवांगन को बधाई दी है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news