सरगुजा

29 किसानों को बांटे स्प्रिंकलर पाइप
24-Oct-2021 9:40 PM
29 किसानों को बांटे स्प्रिंकलर पाइप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 24 अक्टूबर। लखनपुर कृषि कार्यालय में गत शनिवार को 29 किसानों को स्प्रिंकलर पाइप सिंचाई के लिए नि:शुल्क प्रदान किया गया।

वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सिरकोतन्गा उपसरपंच सत्येंद्र राय ,जनपद सदस्य और कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष शराफत अली, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया ब्लॉक संयोजक मकसूद हुसैन, मोहरलाल राजवाड़े उपस्थित रहे।

स्प्रिंकलर पाइप मिलने से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।नपेटा पाइप मिलने से किसानों की खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान ग्राम कोसंगा, चुकनडाँड़, लखनपुर , बंधा से आए हुए किसान उपस्थित रहे। साथ में कृषि विभाग से श्रीमती हरित सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बसंत टोप्पो कृषि विकास अधिकारी, कमल सिंह पोर्ते ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,भीठम सिंह कवर ,सत्तर साय पैकरा ,रामलाल पैकरा सहित किसान और कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news