नारायणपुर

पंचायती राज और संविधान पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण
24-Oct-2021 9:46 PM
  पंचायती राज और संविधान पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 24 अक्टूबर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा जिले में 22-23 अक्टूबर को सर्वोदय संकल्प शिविर का दो दिवसीय आयोजन किया गया। शिविर में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पंचायती राज, संविधान, विकास क्या है और कांग्रेसजनों का देश की आजादी और विकास में क्या योगदान रहा इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। दो दिवसीय शिविर में पहले दिन 71 प्रतिभागी शामिल हुए। दूरदराज से आये हुए लोगों ने रात्रि विश्राम शिविर स्थल पर ही किया और सुबह उठकर सभी ने श्रमदान किया। शिविर के दूसरे दिन 40 प्रतिभागिओं ने भाग लिया।

शिविर के समापन में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, जिला पंचायत अध्यक्ष  श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी ने सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। नारायणपुर जिले के समन्वयक  देवनाथ उसेण्डी ने आभार व्यक्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news