राजनांदगांव

निगम में 117 पटाखा दुकानों का आबंटन
25-Oct-2021 4:54 PM
निगम में 117 पटाखा दुकानों का आबंटन

निगम को पौने 4 लाख की आय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 अक्टूबर।
नगर निगम द्वारा रविवार को 117 पटाखा दुकानों का आबंटन लाईसेंसी पटाखा व्यापारियों को किया गया। उक्त आबंटन से नगर निगम को 3 लाख 68 हजार 550 रुपए की आय हुई है।

नगर निगम उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह की उपस्थिति में पटाखा दुकान के लिए इच्छुक लाईसेंसी पटाखा व्यापारियों को लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आबंटन किया गया। उपायुक्त श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष पटाखा दुकान लगाने के लिए राजस्व कार्यालय में 119 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 117 आवेदकों द्वारा शुल्क का भुगतान किया गया। इस वर्ष प्रति दुकान के आबंटन में शुल्क में किसी भी प्रकार की वृद्धि न करते 3150 रुपए प्रति पटाखा दुकान लिया गया। जिससे नगर निगम को 3 लाख 68 हजार 550 रुपए की आय हुई है। आबंटन अवसर पर प्र. सहायक अभियंता संदीप तिवारी, प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे, राजस्व निरीक्षक हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक राजकुमार बंजारे व रविन्द्र ठाकुर के अलावा राजस्व विभाग का अमला सहित पटाखा व्यवसायी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news