राजनांदगांव

कवर्धा के गली-मोहल्लों में अकबर का भव्य स्वागत
25-Oct-2021 5:44 PM
कवर्धा के गली-मोहल्लों में अकबर का भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव/कवर्धा, 25 अक्टूबर।
  वन मंत्री और कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर का उनके निर्वाचन क्षेत्र में सोमवार को भव्य स्वागत हुआ।
युवाओं में उनके स्वागत के लिए होड़ मची रही। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए। कहीं-कहीं आतिशबाजी और पटाखे फोडक़र कांग्रेसियों ने एकजुटता दिखाई। अकबर के दौरे से कार्यकर्ताओं में  उत्साह का संचार हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक कवर्धा शहर की सीमा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन करने के लिए फूल-माला से अकबर को लाद दिया। पैदल कार्यकर्ताओं से मिलते हुए अकबर शहर के गली-मोहल्लों में पहुंचे। इस दौरान उनके सरकारी कार्यक्रम भी हुए।

ज्ञात हो कि गत दिनों कवर्धा में दो समुदाय के बीच हुए एक मामूली विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई थी।  शहर में अब शांति और सुकून का माहौल बन गया है। पुलिस कानून व्यवस्था को अब अपने हाथ में लेकर आम लोगों के बीच तनाव कम करने में कामयाब हुई है।

 अकबर के नजदीकी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनके दौरे के मद्देनजर शहरभर में स्वागत सत्कार के लिए जोरदार बंदोबस्त किया था। कड़ी सुरक्षा के बीच होने के बावजूद अकबर ने हर कार्यकर्ताओं और आम लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पैदल चलते हुए आम लोगों के बीच जाकर  चर्चा की।

ज्ञात हो कि अकबर के दौरे के चलते पुलिस ने भी ुसुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। जिले की सरहद पर दाखिल होते ही उनका काफिला कई किमी तक लंबा हो गया। वहीं पैदल चलने के दैरान भी एक बड़ा जनसमुदाय उनके पीछे नजर आया। कुल मिलाकर साम्प्रदायिक तनाव कम होने के बाद पहले दौरे में अकबर के समर्थन में उमड़ी भीड़ से वह काफी अभिभूत हुए। उन्होंने लोगों के प्रति आभार भी जताया। उनके दौरे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी  बनी रही। वहीं उनके कट्टर समर्थक प्रवीण मेश्राम भी शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news