रायपुर

शहीदों की याद में बंजर भूमि को संरक्षित कर लाई हरियाली, संयुक्त राष्ट्र ने 18 साल की नंदिनी की सराहना की
25-Oct-2021 6:05 PM
शहीदों की याद में बंजर भूमि को संरक्षित कर लाई हरियाली, संयुक्त राष्ट्र ने 18 साल की नंदिनी की सराहना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बधाई दी

रायपुर, 25 अक्टूबर। दंतेवाड़ा की 18 वर्षीय नंदिनी दीक्षित को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन में योगदान के लिये नामांकित किया गया है। नंदिनी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि उनकी यह यात्रा और पर्यावरण हेतु की गई पहल सराहनीय है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें नंदिनी ने बताया है कि किस तरह से उन्होंने लगातार जुलाई 2019 से इस दिशा में काम करना शुरू किया। इसमें बताया गया है कि नंदिनी ने अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ बंजर भूमि पर पौधारोपण का काम शुरू किया। यह अभियान बस्तर में लोगों की रक्षा के तैनात शहीद हुए सैनिकों को समर्पित किया है। इसके बाद उनसे साथ लोग जुड़ते गये। पौधों के रोपे जाने के बाद आज वे पेड़ का रूप ले चुके हैं जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिली है। नंदिनी ने बताया है कि इसकी प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली। वर्षा जल के नहीं रुकने के कारण यह जमीन बंजर हो चुकी थी और जल स्तर भी नीचे जा चुका था। लेकिन प्राकृतिक जल को संरक्षित कर अब यहां पर साग सब्जियां भी उगाई जा रही हैं। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी उनकी इस उपलब्धि को सराहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news