बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसींवा, 25 अक्टूबर। बलौदाबाजार भाटापारा मेंं दस्तावेज लेखक संघ की जिला एवं तहसील की पदाधिकारियों का गठन सर्व सम्मति से किया गया।
कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष कुशल शर्मा, भाटापारा जिला महा सचिव सूरज सिह ठाकुर सिमगा, राजेश कुर्रे बलौदाबाजार, उपाध्यक्ष गुलाब खा बिलाईगढ़, सम्मानीय सदस्य मदन मनहर कसडोल, भानू साहु पलारी, कोषाध्यक्ष, लल्लू कन्नौजे बलौदाबाजार हैं। इसी प्रकार तहसील अध्यक्ष पदाधिकारियों का नाम बलौदाबाजार से संजय जायसवाल, पलारी से शेषनारायण विश्वकर्मा, कसडोल से राजेन्द्र साहू, सिमगा से राजेश त्रिवेदी, बिलाईगढ़ से टिकेश्वर यादव, भाटापारा से रमाकांत तिवारी हैं। बलौदाबाजार जिला के सभी दस्तावेज लेखक व जिला कबीर धाम से पधारे विनोद शर्मा, विचित वर्मा भाटापारा, शिव बाजपेयी बलौदाबाजार उपस्थित रहे। मंच संचालन मनीष गुप्ता सिमगा के द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा गठन पश्चात सभी जिला व तहसील पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाये दी।