दुर्ग

कृष्ण कुमार अध्यक्ष-राजमणी उपाध्यक्ष
25-Oct-2021 8:48 PM
  कृष्ण कुमार अध्यक्ष-राजमणी उपाध्यक्ष

परिक्षेत्र साहू समाज का चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 25 अक्टूबर। कुम्हारी के कर्मा भवन प्रांगण में रविवार को परिक्षेत्र साहू समाज  का चुनाव संपन्न हुआ इसमें 13 गांवो के लिए अध्यक्ष पद हेतु 3 लोगों ने नामांकन दाखिल किया,  जिसमें कृष्ण कुमार साहू को विजयी  घोषित किया गया वही उपाध्यक्ष पद के लिए राजमणी साहू ने 22 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए एक आवेदन पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें पार्वती साहू (मोहंदी) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव में 13 गांवो के लिए अध्यक्ष पद हेतु 3 लोगों ने नामांकन दाखिल किया,  जिसमें पहला मुरारी लाल साव कुम्हारी से, दूसरा पन्ना लाल साहू परसदा से, तीसरा कृष्ण कुमार साहू सुरडूंग ने आवेदन पत्र दाखिल किया,  वही उपाध्यक्ष पद के लिए राजमणी साहू कुम्हारी से, दूसरा मोतीलाल साहू मुड़पार से, सेवक राम साहू मुड़पार से और महिला उपाध्यक्ष पद के लिए एक आवेदन पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें पार्वती साहू (मोहंदी) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव में अध्यक्ष  व उपाध्यक्ष पद का मतदान किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार साहू व पन्ना लाल साहू को 18- 18 मत प्राप्त करके बराबर रहे जिसके पश्चात लॉट निकालकर कृष्ण कुमार साहू को विजयी  घोषित किया गया वही उपाध्यक्ष पद के लिए राजमणी साहू ने 22 मत प्राप्त कर विजय हासिल की।

 चुनाव में (पर्यवेक्षक) के रूप में जगदीश साहू, डॉ प्रेम लाल साहू, अमरदास साहू  एवं परिक्षेत्र साहू समाज निर्वाचन पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करा कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

श्याम लाल साहू (तहसील ), विजयलक्ष्मी साहू तहसील उपाध्यक्ष) मधुसूदन हिरवानी, बरातू साहू, सुरेंद्र साहू, घनश्याम साहू, कमलेश साहू, टिकेन्द्र साहू, फेकूराम साहू, अशोक साहू, श्रीमती रमा साहू, पद्मावती साहू, देवानंद साहू, दुर्गा साहू, लीला साहू, सविता साहू, सीता साहू सहित परिक्षेत्र साहू समाज के 13 गॉंवों के लोगों ने बड़ी संख्या उपस्थित होकर समाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news