सरगुजा

चिंतामणि महराज ने गेऊर नदी किनारे छठ घाट का किया निरीक्षण
25-Oct-2021 10:28 PM
  चिंतामणि महराज ने गेऊर नदी किनारे छठ घाट का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 25 अक्टूबर। क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने राजपुर स्थिति गेऊर नदी किनारे छठ घाट का निरीक्षण कर नगर पंचायत के कर्मचारियों व छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों के साथ आगामी छठ पर्व में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चर्चा की।

राजपुर में छठ घाट बनाने की मांग लम्बे समय से की जा रही है। अब तक किसी ने भी सार्थक पहल इस ओर नहीं की जिससे छठ मनाने वाले श्रद्धालुओं को हर वर्ष समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्थाई छठ घाट निर्माण की परिकल्पना को लेकर सामरी विधायक चिंतामणि महराज ने इस संबंध में चर्चा कर स्थाई छठ घाट निर्माण के दिशा में पहल करने की बात कही।

ज्ञात हो कि 13 वर्षों से छठ घाट निर्माण की मांग छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों के साथ नगरवासी भी कर रहे हैं। पूर्व में क्षेत्रीय विधायक सिद्धनाथ पैकरा व डॉ. प्रीतम राम ने भी स्थाई छठ घाट निर्माण कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक स्थाई छठ घाट का निर्माण सिर्फ सपना बनकर रह गया। स्थानीय लोगों द्वारा छठ पूजा समिति बनाकर घाट की साज सज्जा सफाई प्रकाश व टेंट व्यस्था कर छठ पूजा मनाने के लिए अस्थायी व्यवस्था करते रहे हैं।

 छठ घाट निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणि महराज,एल्डरमैन राजीव गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,नगर पंचायत सहदेव लकड़ा, पार्षद महेंद्र गुप्ता,सीएमओ राजेश कुशवाहा, उपअभियंता मुकेश दुबे,छठ पूजा समिति के सदस्य विशवास गुप्ता,रवि सोनी,संजीव गुप्ता व निकयकर्मी दयाशंकर गुप्ता,अनुराग तिवारी,शुभम तिवारी व नगर के गणमान्य जन उपस्थति थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news