राजनांदगांव

पारा गिरने से रातें होने लगी सर्दीली
26-Oct-2021 4:51 PM
पारा गिरने से रातें होने लगी सर्दीली

हवाओं का रूख बदलने से ठंड का अहसास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 अक्टूबर।
उमस और गर्मी के मौसम के बीच अक्टूबर का आखिरी महीना सर्दीली रातों में बदल रहा है। शाम को भी हल्की ठंडी हवाओं से पसीने से लोगों को निजात मिल रही है। रात को तापमान तेजी से गिरने लगा है। लिहाजा एसी और कूलर की अब लोगों को जरूरत महसूस नहीं हो रही है।

मानसून के सीजन में उमस की मार से लोगों का जीना दूभर हो गया था। लोगों को ठंड के मौसम का बेसब्री से इंतजार था। रात के तापमान में कमी आने के बाद अब ठंड का अहसास होने लगा है। इधर अलसुबह भी आसमान से ओस की बूंदे गिरने से वातावरण में धुंध छाया रहता है। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों को ठंड का अहसास होने लगा है। इधर आने वाले दिनों में अब ठंड और बढऩे की संभावना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज से प्रदेश में आने वाली हवा की दिशा उत्तर होने की पूरी संभावना है। इसके असर से न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। जिससे प्रदेश में ठंड बढऩे की उम्मीद है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल नहीं है। इधर सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 19 डिग्री पर रहा। इधर उत्तर दिशा से अभी शुष्क हवा आ रही है। जिससे मौसम भी शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा व सुबह धुंध की स्थिति बनी रहेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news