कांकेर

बौद्ध महासभा के योगेन्द्र जिला अध्यक्ष, डावेलाल सचिव
26-Oct-2021 8:38 PM
  बौद्ध महासभा के योगेन्द्र जिला अध्यक्ष, डावेलाल सचिव

कांकेर, 26 अक्टूबर। बौद्ध महासभा जिला कांकेर का लोकतांत्रिक तरीके से  अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ।

बौद्ध महासभा जिला उ.ब. कांकेर द्वारा सबसे पहले परिवार सूची बनाई गई, फिर मतदाता सूची तैयार कर लोकतंत्रिक चुनाव प्रक्रिया अपनाने के लिए एक चुनाव अधिकारी एवं उनकी टीम का गठन किया गया। बौद्ध महासभा द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी की निगरानी में एक परिवार से एक महिला एक पुरूष को मतदाता घोषित किया गया।

सोमवार को लोकतांत्रिक तरीके से हुए चुनाव प्रक्रिया में सामाजिक लोगों के द्वारा अध्यक्ष के लिए 2, सचिव के लिए 2 एवं कोषाध्यक्ष के लिए 2 फार्म जमा किये गये। अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष के एक-एक उम्मीदवार के नाम वापसी के बाद निर्विरोध रूप से बौैद्ध महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र रामटेके, सचिव डावेलाल उके एवं कोषाध्यक्ष केशवलाल गायकवाड़ चुने गये। जिसे बौद्ध महासभा के पूर्व अध्यक्ष बी.आर. नायक की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी एल.सी. रामटेके ने निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

आगामी 31 अक्टूबर को नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा व इसी दिन कार्यकारिणी का गठन कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया में कार्तिक रामटेके पूर्व कोषाध्यक्ष, वेणु सुखदेवे, चिन्ता राम लोन्हारे, मन्नू रामटेके, रवित गजबिये, दीनबन्धु वाल्मिकी का विशेष योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news