सरगुजा

युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ की हड्डी -विश्व विजय सिंह
27-Oct-2021 7:55 PM
युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ की हड्डी -विश्व विजय सिंह

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 27 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनपुर मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के प्रथम मंडल दौरा एवं दो दिवसीय प्रवास मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा मंडल के द्वारा बाइक रैली के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रुप से लखनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, दिनेश गुप्ता , मुनेश्वर राजवाड़े, सतनारायण साहू, सचिन अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह मुकेश ठाकुर ,मदन राजवाड़े उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर का यह प्रवास कार्यक्रम दो दिवसीय रहा, जिसमें प्रवास के दौरान रात्रि विश्राम ग्राम लटोरी के आश्रित ग्राम रामपुर में किया गया। सुबह देवगढ़ स्थित अर्धनारीश्वर महादेव के दर्शन के पश्चात ग्राम लेटरी में कामेंद्र राजवाड़े जी से शिष्टाचार भेंट कर ग्राम के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया।

ग्राम बिनकरा में पंचायत भवन के समीप आसपास के ग्रामीणों से कई विषयों पर चर्चा की गई। पंचायत भवन में धान रकबा संशोधन को लेकर परेशान कृषकों से उनकी परेशानी सुनी और कलेक्टर से उन विषयों पर बातकर राहत दिलाने का भरोसा दिलाया। बिनकरा के बाद ग्राम पूहपुटा में भाजयुमो लखनपुर के महामंत्री इंद्रजीत राजवाड़े के घर भोजन कर ग्राम पंचायत के वरिष्ठों से आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रवास कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि आने वाले समय में युवा मोर्चा के सामने 2023 एक बहुत बड़ा लक्ष्य है, जिसे हासिल करने के लिए प्रत्येक युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर केंद्र सरकार एवं पूर्व राज्य सरकार की की गई विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना पड़ेगा, जिसके लिए सभी युवा मोर्चा के साथी बूथ स्तर पर काम करने के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि लक्ष्य बहुत बड़ा है। युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और अपने लक्ष्य को पाने के लिए हमें तन मन से अभी से एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री विकास शुक्ल चंदन,हर्ष जायसवाल, धीरज सिंह,अभिनंदन सिंह, दिगम्बर यादव, हर्षवर्धन पांडे, इंद्रजीत राजवाड़े जुगेश साहू ,अवधेश यादव, दिव्यांग गुप्ता श्रीजल साहू ,अक्षय गुप्ता, त्रिशांत दास, अभिषेक साहू, निमित्त पांडे, राममूर्ति महंत ,रितेश विश्वकर्मा नरेंद्र यादव, पूरन राजवाड़े, जीत नारायण राजवाड़े, आकाश राजवाड़े, उदय नारायण राजवाड़े, सुखन राजवाड़े ,रोशन मुंडा ,अमरेश मुंडा, आशीष दास दीपक सारथी, जोगेंद्र पावले, जनेश राजवाड़े ,राकेश राजवाड़े आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news