कांकेर

यात्री बस में गांजा तस्करी करते राजस्थान का युवक पकड़ाया
27-Oct-2021 9:14 PM
यात्री बस में गांजा तस्करी करते राजस्थान का युवक पकड़ाया

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 27 अक्टूबर। बीती रात कांकेर पुलिस ने यात्री बस से  45 किलो गांजा जब्त कर तस्करी को नाकाम कर दिया। इसे जगदलपुर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। राजस्थाान के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर परिवहन हो रहे महिंद्रा कंपनी की बस को जब्त कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर कांकेर पुलिस को यात्री बस से गांजा तस्करी करने की जानकारी मिली। देर रात को नगर निरीक्षक शरद दुबे व हमराह स्टाफ  के साथ गांजा रखे हुए महिंद्रा कंपनी की बस क्रमांक सीजी19 - एफ 1031 को थाने के सामने रोक लिया गया। बस की पड़ताल करने पर गांजे से भरा 40 पैकेट बस की डिक्की में मिला। जिसका वजन 44 किलो 750 ग्राम व मार्केट लागत लगभग 5 लाख आंकी गयी है। लगातार यात्रियों से पूछताछ करने के बाद भी इसके परिवहनकर्ता का पता नहीं चल पा रहा था।

काफी मशक्कत के बाद पैकेट में मिले कुछ कपड़ों के मिलान करने पर राजस्थान के सलमान हुसैन नामक युवक की आरोपी के रूप में पहचान हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गांजा परिवहन करना स्वीकार किया। पूछताछ में उसने गांजा जगदलपुर से खरीदकर दिल्ली ले जाने की बात कही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व बस को जब्त कर लिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news