गरियाबंद

साय का राजिम में भव्य स्वागत
28-Oct-2021 6:05 PM
साय का राजिम में भव्य स्वागत

राजिम, 28 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को संगठनात्मक कार्यों को लेकर गरियाबंद दौरे पर थे।
इस दौरान राजिम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता रामूराम साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रिकेस साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर, जिला स्थाई आमंत्रित सदस्य भाजयुमो वीरेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी लिखेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। श्री साय कार्यकर्ताओं ने साथ भगवान श्री राजीवलोचन का मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news