धमतरी

कांग्रेस जोन अध्यक्ष, 4 सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति
29-Oct-2021 4:29 PM
कांग्रेस जोन अध्यक्ष, 4 सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 अक्टूबर।
पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के तत्वाधान में  सिंगपुर जोन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जोन के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं के बीच, जोन अध्यक्ष और 4 सेक्टर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई।

जोन अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष के सहयोग से आगे बूथ अध्यक्ष एवं वार्ड में समिति का गठन किया जाएगा। ताकि भविष्य में चुनाव सम्पन्न कराने में सुविधा और सरलता हो। जोन अध्यक्ष के पद पर डीपी बागड़े को नियुक्त किया गया, कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अरूण उपाध्याय को नियुक्त किए उपाध्यक्ष के रूप में सिराज सिंह नेताम, रघुबीर पटेल और निरेंद्र निर्मलकर को तथा सचिव के पद पर जीवन लाल साहू को नियुक्त किया गया है।

पठार सेक्टर अध्यक्ष के रूप में मोती लाल धु्रव, भण्डारवाडी़ सेक्टर अध्यक्ष निलेश यादव, सिंगपुर सेक्टर अध्यक्ष जितेंद्र सागर, जैल सिंग धु्रव एवं मोहेरा सेक्टर अध्यक्ष के रूप में त्रिलोचन श्रीमाली, तिलक चुरपाल को नियुक्त किया गया है।

जोन की बैठक सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव के उपस्थिति में संपन्न हुआ। साथ ही बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीहू राम साहू, जनपद के उपाध्यक्ष राजेश साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री डाकवर सिंह साहू, प्रवक्ता एवं जनपद सभापति गिरीश साहू, सभापति दुर्गेश नंदिनी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रहास साहू, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष तोषण साहू, नारद साहू, फूलजी सिंहा, जनपद सदस्य अनुसुइया धु्रव, जनपद सदस्य धनेंद्र तारक, जनपद प्रतिनिधि दानी पाल, जितेंद्र गंगासागर जनपद प्रतिनिधि, उमेन्द्र सिंन्हा, तुलस सोम दुखीत राम, भारत धु्रव, रामजी धु्रव, दुष्यंत धु्रव, चैन सिंह धु्रव, घासी राम नेताम, प्रभु प्रभु राम, मनीष कुमार, अर्जुन लाल, राम, रतनू राम धु्रव, दया बाई नागर्ची, मायाराम नागवंशी, दीवान पाल आदि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news