धमतरी

हुकमी चंद गोलछा
30-Oct-2021 6:51 PM
हुकमी चंद गोलछा

नगरी, 30 अक्टूबर। बिरगुड़ी निवासी जनसंघ के सदस्य व समाजसेवी हुकमी चंद गोलछा (98 वर्ष) का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया है। इनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे निवास स्थान से निकली। वे अपनी पत्नी लादू बाई गोलछा, दो पुत्र, एक पुत्री, चार पौत्र, दो पौत्री, चार प्रपौत्र एवं एक प्रपौत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।

वे पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश गोलछा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा के पिता थे। वे 98 वर्ष की उम्र में भी अपना हर काम स्वयं करते थे, किसी के उपर आश्रित नहीं होना चाहते थे। यहां तक अपना पहने कपड़ा किसी को धोने नहीं देते। एक गिलास पानी भी पीना हो तो स्वयं से लेकर पीते थे। इस उम्र में घर का पूरा हिसाब-किताब अपने पास रखते थे।

उन्होंने एक संयुक्त परिवार के मुखिया के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। हालांकि व्यापार के दृष्टि से बिरगुड़ी के अलावा नगरी, धमतरी, रायपुर में निवासरत हैं, लेकिन होली और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार एक छत के नीचे चार पीढिय़ों संग मनाते थे।

इनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक बंधुओं, पत्रकार बंधुओं, पारिवारिक मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news