सूरजपुर

टीएस सिंह देव के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल
31-Oct-2021 5:38 PM
टीएस सिंह देव के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

भैयाथान, 31 अक्टूबर। ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान में आज सरगुजा महाराजा व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव के 69वें जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैयाथान में मरीजों को फल वितरण कर उनके दीर्घायु की कामना की गई।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नूर आलम, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष संतोष सारथी, मीडिया प्रभारी आशीष सिंह,राहुल देवांगन सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news