दन्तेवाड़ा

मुठभेड़, 5-5 लाख की ईनामी 3 महिला नक्सली ढेर
01-Nov-2021 3:30 PM
मुठभेड़, 5-5 लाख की ईनामी 3 महिला नक्सली ढेर

भारी मात्रा में विस्फोटक व नक्सल सामान बरामद
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
 दंतेवाड़ा, 1 नवंबर।
दंतेवाड़ा में नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस के संयुक्त दल द्वारा रविवार को मुठभेड़ में तीन ईनामी महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। घटनास्थल की तलाशी लिए जाने पर घातक हथियार और नक्सली उपयोग की सामग्रियां बरामद की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मुताबिक जिला आरक्षी बल और सहयोगी पुलिस सर्चिंग अभियान में निकला था। इसी दौरान एडपाल और कुंजेरास के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी ली गई, जिसमें 3 ईनामी महिला नक्सलियों के शव को बरामद किया गया। इनमें कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य राजे मुचाकी प्रमुख राजे सुकमा जिला अंतर्गत कुकानार थाने के कुंंजेरास गांव की निवासी है। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर 5 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसी कड़ी में कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य गीता मरकाम का शव बरामद किया गया। गीता सुकमा जिला अंतर्गत चिंतलनार गांव की निवासी थी। उक्त नक्सली पर भी 5 लाख रूपये  का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके साथी कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य ज्योति नुप्पों का शव बरामद किया गया। उक्त नक्सली इंटर की गिरफ्तारी पर 5 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।

घटनास्थल की तलाशी लिए जाने पर एक 12 बोर की बंदूक,  एक भरमार बंदूक, 2 आईईडी और दो देशी कट्टे सहित बड़ी मात्राा में नक्सली उपयोग की सामग्रियां पुलिस के हाथ लगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news