जान्जगीर-चाम्पा

कृषि अफसरों ने किया गांवों का दौरा, किसानों को दी जानकारी
01-Nov-2021 5:40 PM
कृषि अफसरों ने किया गांवों का दौरा, किसानों को दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 1 नवंबर।
संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर एम के चौहान के द्वारा सक्ती के ग्रामीण अंचल में सघन दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

इस दौरान एम के चौहान के साथ अनुविभागीय अधिकारी कृषि सक्ती एम के मरकाम के साथ संयुक्त दौरा करते हुए उन्होंने विकासखंड सक्ती के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुधरीटार सेंदरी रगजा हरेठि परसदा खुर्द आदि ग्रामों के कृषकों के खेतों का अवलोकन कर जिन कृषकों के द्वारा धान के प्रचलित किस्म के स्थान पर सुगंधित धान या नकदी फसल की खेती की गई है। उन खेतों का निरीक्षण पर कृषकों को फसल के संबंध में समसामयिक जानकारी दी गई।

वहीं उन्होंने कृषकों को धान के साथ सुगंधित धान तथा नकदी फसल लेने के लिए प्रेरित किया। किसानों को फसल में लगने वाली बीमारी एवं उसके उपचार से संबंधित जानकारी भी किसानों को दी गई। उक्त निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास एवं विस्तार अधिकारी आरएन पटेल जितेंद्र साहू एवं सौरभ उपाध्याय उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news