दन्तेवाड़ा
इंदिरा की याद में महिला कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर
01-Nov-2021 6:16 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 1 नवंबर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस द्वारा बचेली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा सुलोचना कर्मा, इंद्रा शर्मा न पा अध्यक्ष पूजासाव, महामंत्री किरण जायसवाल भी उपस्थित रही। यह आयोजन महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा वह प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर बचेली में शिविर लगाया गया।
तुलिका कर्मा ने कहा, यह पहला मौका है जिसमें महिलाओं को भाग लेने का मौका मिला।
इस मौके पर गीतांजलि कुशवाहा, इंद्रा ठाकुर, शिवकुमारी धु्रव, निर्मला तिर्की, रीना दुर्गा, हनीबारसा, सुशीला नियाल,रूखसाना,सुखमनी,तनजीला,सुशीला साहू,नैना, अपर्णा विस्वास, मंजु सरकार, ज्योत्स्ना यादव, अमिताबैरागी,पूनमलकडा,रियो भास्कर, अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।