बलरामपुर

गौठानों में गोवर्धन पूजा, गोवंश की हुई पूजा
06-Nov-2021 7:20 PM
गौठानों में गोवर्धन पूजा, गोवंश की हुई पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 6 नवम्बर।
गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर जिले के विभिन्न गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया।
कलेक्टर कुंदन कुमार तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव के सयुंक्त निर्देशन में जिले के समस्त गौठानों में जनप्रतिनिधियों, गोठान समिति के सदस्यों व पशुपालकों ने गोवंश की विधिवत पूजा अर्चना की। जिला मुख्यालय बलरामपुर के ग्राम पंचायत जाबर में स्थित आदर्श गौठान में उप संचालक कृषि राजेन्द्र एक्का एवं उप संचालक पशु संचालक डॉ. बी.पी. सतनामी ने ग्रामीणों के साथ परम्परागत तरीके से गोवर्धन पूजा किया और उपस्थित लोगों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने वहां मवेशियों को तिलक लगाकर व माला पहनाकर अनाज खिलाया। डॉ. बी.पी. सतनामी ने उपस्थित ग्रामीणों को ‘‘मुख्यमंत्री की पाती‘‘ पढक़र सुनाया। उप संचालक कृषि एवं पशुधन विकास ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर तरीके से कार्य करते हुए आय अर्जित करने प्रोत्साहित किया।

इसी प्रकार जिले के समस्त विकासखण्डों के गोठानों में पशुधन की पूजा अर्चना कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें गोवंश की पूजा, श्रमदान से गोठान परिसर की साफ-सफाई, गोठान समिति के सदस्यों से चर्चा तथा मुख्यमंत्री की पाती का वाचन किया गया।

ग्राम पंचायत जाबर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत सरपंच श्री उदय राम, पशुधन विकास एवं कृषि विभाग के मैदानी स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, गौठान समिति के अध्यक्ष व सदस्य, स्वसहायता समूह की महिलाएं व ग्रामीण मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news