धमतरी

हर्षोल्लास के साथ मनी गोवर्धन पूजा
07-Nov-2021 4:46 PM
हर्षोल्लास के साथ मनी गोवर्धन पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी,  7 नवंबर।
ग़ोवर्धन पूजा नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। परम्परा अनुसार मां शीतला से टीकरी वाली माई (डांग) नगर के यादव बंधु एवं शीतला के देव पुजारियों के साथ नगर भ्रमण कर देवी देवताओं एवं यादव बन्धुओं के साथ गोठान (गोवर्धन भाठा) में एकत्रित हुए। तत्पश्चात पुजारी प्रफुल्ल अमतिया एवं देव पंच के द्वारा विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना कर सांहड़ा देव को प्रसन्न कर बछिया को खिचड़ी खिलाई, फिर गोवर्धन खुदाने की परम्परा का निर्वहन करते हुए गाय बैल बछड़े सभी समूह के रूप में सांहड़ा देव के बीचोंबीच पार होते हुए निकले। इसी बीच लोगों ने गोवर्धन भगवान की कृष्ण भगवान की जयकारा लगाते हुए एक-दूसरे को बधाई देते रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से टीकरी वाली माई के साथ नगर भ्रमण मे गौतम यादव, देव पंच रमेश कश्यप, उत्तम गौर, वरुण साहू, सुखु राम साहू, तिहारू ध्रुव, नंद कुमार यादव, वीर कुमार साहू, नेहरु राम साहू, नगर समिति अध्यक्ष ललित प्रसाद शर्मा, अशोक पटेल, ज्वाला प्रसाद साहू, नरेश छैदेया, परसादी राम चन्द्रवंशी, जीवन नाहटा, बृज लाल सार्वा, हेमलाल सेन, रघुराम साहू, श्रवण नाग, रवि चिण्डा, हेमू साहू, अमृत साहू, यादव बन्धु दीनदयाल यादव, अश्वनी यादव, निरंजन यादव, हेमू यादव, सुना राम यादव, यशवंत यादव, संजय यादव, शुभम यादव, विकास यादव, केशव यादव, बुधियार यादव, प्रभु यादव, अर्जुन यादव, अशोक यादव, महेश यादव, हरीश यादव एवं नगर के प्रबुद्घजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news