धमतरी

गौठान में गोवर्धन पूजा, सिहावा विधायक ने गाय को खिलाई खिचड़ी
07-Nov-2021 5:25 PM
गौठान में गोवर्धन पूजा, सिहावा विधायक ने गाय को खिलाई खिचड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 नवंबर।
ग्राम पंचायत छिपली के जय बरदेव बाबा गौठान समिति छिपली में हर्ष उल्लास के साथ गोवर्धन पूजा मनाया गया, जहां सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गौमाता को खिचड़ी खिलाई।

विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा गरवा घुरवा बारी के चलते छिपली में गौठान बनाया गया है, जो आज बघेल जी के सपनों को पूरा करते दिख रहा है, साथ में समूह के सदस्य भी इस गौठान से लाभ अर्जित कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य मन्नू लाल यादव, भूषण साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी, रूद्र प्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि, मनहरण साहू, दुर्गेश नंदिनी साहू, हृदय साहू, माखन भरेवा, अनवर रजा, संत नेताम सरपंच, एल एन पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी, डॉ. अमित नागवंशी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news