दन्तेवाड़ा

मुठभेड़, 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर
07-Nov-2021 5:38 PM
मुठभेड़, 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर

हथियार-नक्सल सामान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 7 नवंबर।
दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। गीदम थाना अंतर्गत गुमलनार और वेंगुपर के मध्य पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में एक 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर हो गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुमलनार और वेंगुपर के जंगलों में नक्सली लीडर बैठक ले रहे हैं। इसके उपरांत जिला आरक्षी बल और पुलिस दल के संयुक्त बल को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। पुलिस दल के जवानों के जंगलों में पहुंचने पर नक्सलियों को सूचना मिल गई। पुलिस के जवानों पर नक्सलियों ने गोलीबारी की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुुुलिस का पलड़ा भारी होतेे देेेख नक्सली भाग निकले।

घटनास्थल की तलाशी लिये जाने पर एक नक्सली का शव बरामद किया गया। जिसकी शिनाख्त रामशू उर्फ रमेश उर्फ लुदरू कश्यप के रूप में हुई। उक्त नक्सली कोण्डागांव जिले के मर्दापाल का निवासी था।

उल्लेखनीय है कि रामशू डीवीसी सदस्य मल्लेश की टीम में अंगरक्षक के तौर पर सक्रिय था। इसके चलते राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर 5 लाख रूपये के पुरस्कार का ऐलान किया गया था।

मिले घातक हथियार
घटनास्थल की तलाशी ली जाने पर एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा, एक आईईडी बम एक नक्सली पि_ू और एक वॉकी टॉकी सेट समेत नक्सली उपयोग की सामग्रियां बरामद की गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news