सूरजपुर

कुछ ही गौठानों में गोवर्धन पूजा
08-Nov-2021 9:21 PM
कुछ ही गौठानों में गोवर्धन पूजा

जनप्रतिनिधियों को भी नहीं दिया आमंत्रण, रोष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 8 नवंबर।
विकासखंड अंतर्गत गौठानों में गौवर्धन पूजा मनाने की परंपरा रही है, लेकिन विकासखण्ड में इस बार कुछ ही गौठानों में गोवर्धन पूजा की गई।

पिछले साल ब्लॉक अंतर्गत गोबर खरीदी कर रहे गौठानों के साथ-साथ निर्माणाधीन गौठान में भी परंपरागत रूप से गोवर्धन पूजा का आयोजन जनप्रतिनिधियों को बुलाकर किया जाता रहा है, लेकिन इस बार माजरा कुछ अलग ही था।

सूत्रों की मानें तो इक्का-दुक्का गौठानों को छोडक़र अन्य किसी भी गौठानों में गोवर्धन पूजा नहीं हुई है और न ही किसी जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है। जिससे जनप्रतिनिधियों में रोष है।

इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ आर डी साहू ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गोवर्धन पूजा मनाने को लेकर सूचना आया था, जिसे सभी पंचायतों तक भेजने को कहा था। दीपावली में मंै छुट्टी में चला गया था। कहां-कहां पूजा हुई है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। प्रशासन के द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं था कि जिसमें जनप्रतिनिधियों को बुलाया जा सके।

इस संबंध में जनपद उपाध्यक्ष विद्यात्री अखिलेश प्रताप सिंह देव ने कहा कि गौठानों में गोवर्धन पूजा हुई है या नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है और न ही किसी पंचायत से इस प्रकार के आयोजन का आमंत्रण आया है। जबकि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। अधिकारियों द्वारा इसे अनदेखा कैसे किया जा रहा है, यह तो वे ही बता पाएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news