नारायणपुर

स्वास्थ्य विभाग भर्ती में गड़बड़ी का आरोप
13-Nov-2021 9:17 PM
स्वास्थ्य विभाग भर्ती में गड़बड़ी का आरोप

भाजयुमो के पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा

नारायणपुर, 13 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में पत्रवार्ता कर स्वास्थ्य विभाग के भर्ती प्रक्रिया में कई आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में रिश्तेदारों को प्राथमिकता देकर सरकारी नौकरी दिया गया है। ज्ञात हो कि जुलाई 2019 में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न पदों पर 36 लोगों की भर्ती की गई है।

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सुदीप झा,जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप, प्रताप मंडावी,मंगडू राम नुरेटी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में सीधी भर्ती में स्थानीय बेरोजगार का हक मार कर अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा अपने रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी में रख लिया है, जिससे प्रतिभाशाली व्यक्ति बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन दिए गए थे लेकिन चयन समिति के द्वारा गाइडलाइन का पालन नहीं करवाया गया है। भाजपा का आरोप है कि कई को फर्जी अनुभव का लाभ देकर भर्ती में किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news