बालोद

नेहरू को किया नमन जनजागरण पदयात्रा शुरू
14-Nov-2021 6:08 PM
नेहरू को किया नमन जनजागरण पदयात्रा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 14 नवंबर।
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके तैल चित्र में माल्यार्पण कर नमन किया गया, उसके बाद बढ़ती महंगाई केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान पद यात्रा 14 से 29 नवंबर तक का आज शुभारंभ बालोद नगर से किया गया।

यह जन जागरण पदयात्रा बालोद कांग्रेस भवन से निकलकर बालोद बस स्टैंड होते हुए दिल्ली चौक, घड़ी चौक, जय स्तंभ चौक होते  हुए पुन: कांग्रेस भवन  वापिस हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर संजारी बालोद पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, धीरज उपाध्याय, शंभू साहू, बसंती बाला भेडिय़ा, काशीराम निषाद, पुष्पेंद्र तिवारी, दाऊद खान, रोहित सागर, दिनेश्वर साहू, धर्मेंद्र रामटेके, जमील बक्स, हेमंत यादव, निर्मला बंजारे, मोहनेश् पारेकर अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news