नारायणपुर

केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ गांव-गांव में जन जागरण पदयात्रा
18-Nov-2021 5:20 PM
केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ गांव-गांव में जन जागरण पदयात्रा

नारायणपुर, 18 नवंबर। बेहताशा बढ़ती महंगाई, केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ गाँव-गाँव में जन जागरण अभियान कर पदयात्रा किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के नेतृत्व में कल ग्राम पंचायत माहका से, ग्राम पंचयात पालकी- बिंजली तक जन जागरण पदयात्रा निकाल कर, केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण बेहताशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकार के नाकामियों को ग्रामवासियों को बताया गया कि केंद्र की गलत नीतियों से आज महंगाई चरम पर है।

जनजागरण अभियान पदयात्रा में पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वेदवती पात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news