धमतरी

भाजपा महिला मोर्चा का दीपावली मिलन कार्यक्रम
18-Nov-2021 6:18 PM
भाजपा महिला मोर्चा का दीपावली मिलन कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 18 नवंबर।
विगत दिनों यात्री विश्राम गृह नगरी में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा दीपावली मिलन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें विशेष रुप से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष विथिका विश्वास, जिला महामंत्री हेमलता यादव, जिला महामंत्री प्रेमलता नागवंशी, जिला मंत्री रामेश्वरी साहू, जिला मंत्री अंचला यदु, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिमा देवांगन,जिला मीडिया प्रभारी सीमा चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी गायत्री सोनी, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, उपाध्यक्ष सती मरकाम, जिला अजजा मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र नेताम, जिला उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा गिरवर भंडारी, कुकरेल मंडल प्रभारी विकल गुप्ता, कमल पुष्प के अध्यक्ष कमल डागा, कोरोना संयोजक नागेंद्र शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना साहू,उपाध्यक्ष यशोदा साहू, महामंत्री हेमलता साहू, महामंत्री चेलेश्वरी साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष बेलर बबीता साहू, महामंत्री पुनिया बाई साहू, कुकरेल मंडल अध्यक्ष ईश्वरी नेताम, महामंत्री रितु साहू, उपाध्यक्ष चंद्रकला साहू, गंगरेल मंडल अध्यक्ष पवित्रा दीवान, सोशल मीडिया प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजस्विनी साहू, आरती गुप्ता, कमला बाई साहू, ओम बाई पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा के द्वारा संबोधित किया गया एवं महिलाओं के द्वारा कुर्सी दौड़ का खेल खेला गया, जिसमें प्रथम प्रतिमा देवांगन एवं द्वितीय स्थान में आरती गुप्ता विजेता रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news