राजनांदगांव
स्व. केवलदास मेश्राम के निधन पर किया शोक व्यक्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा नेता पवन मेश्राम के पिता स्व. केवलदास मेश्राम के असामायिक निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट करने गुरुवार को पहुंचे। बसंतपुर स्थित निवास में डॉ. सिंह ने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने शोक व्यक्त करते स्व. मेश्राम के निधन को अपूरणीय क्षति बताते कहा कि समाज के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए। बसंतपुर बौद्ध समाज को उन्होंने एक दिशा प्रदान करने में अहम भूमिका अदा की थी। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम को भी पूर्व सीएम ने ढांढस बंधाते अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव (रायपुर), पूर्व सासंद व भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, आरंग के पूर्व विधायक नवीन मारकंडे, तरूण लहरवानी, खुमान देशलहरा, प्रखर श्रीवास्तव, हकीम खान, शिव वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।