राजनांदगांव

एनएसयूआई ने मनाई इंदिरा जयंती
20-Nov-2021 4:46 PM
एनएसयूआई ने मनाई इंदिरा जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 नवंबर।
एनएसयूआई ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधाी की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा ने बताया कि इंदिराजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण  करते कहा कि देश के लिए किए गए योगदान को हम कभी भूल नहीं सकते। अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें सदन में दुर्गा कहकर संबोधित किया करते थे, क्योंकि उनके कार्य ही इतने अधिक प्रभावशाली थे। आज के युवा पीढ़ी को उनसे सीखने की जरूरत है।

प्रदेश महासचिव महेश सेन एवं जिला उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि भारतीय महिला सशक्तिकरण और भारत के राजनीतिक साख को दुनियाभर में ऊंचाई तक ले जाने वाली देश और दुनिया की राजनीति में प्रभावशाली महिला नेता रही। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी एक ऐसा नाम है, जिन्हें उनके निर्भिक फैसलों और दृढ़ निश्चय के चलते आयरल लेडी कहा जाता है। श्रीमती गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हैं।

कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा, प्रदेश महासचिव महेश सेन, जिला उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, मिथलेश, राजा यादव, आदित्य वैष्णव, सुनील राय, गरूण विक्रम, आशीष रामटेके, उज्ज्वल निर्मलकर, चमन मानिकपुरी, संजय हरियानो, अभय यदु, धनंजय साहू, शुभम कोसरिया, अजय सिन्हा आदि शामिल थे। उक्त जानकारी एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news