गरियाबंद

राज्य सरकार ने नहीं घटाया वैट, भाजपा का चक्काजाम
20-Nov-2021 5:30 PM
राज्य सरकार ने नहीं घटाया वैट, भाजपा का चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 20 नवंबर।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान व जिला अध्यक्ष  राजेश साहू के निर्देशानुसार शनिवार को सुबह 11 बजे से एक बजे तक राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल में वैट कम न करने के विरोध में चक्का जाम किया। इस चक्काजाम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के अलावा पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

आज नगर के मुख्य तिरंगा चौक पर राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल में वेट टैक्स कम ना करने के विरोध में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक तिरंगा चौक गरियाबंद के तीनों मार्ग को अवरुद्ध कर सडक़ पर बैठ धरना प्रदर्शन करते हुए  भूपेश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस धरना प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू,  पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोन टेके, पदाधिकारी, रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा आनंद ठाकुर, मनीष यादव, लेखराज नाग, अविनाश दीवान, चंदन रामटेके, कुन्दन, सोनू, खिलेश, अजय डोंगरे, परमेश्वर सेन, मुकेश सिन्हा, रेणुका साहू, बिंदु सिन्हा, विनोद नेताम,  सीमा जांगड़े,  ईश्वर वर्मा, रिखीराम यादव प्रीतम सिन्हा, जनपद, नगर पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, पार्षद, सरपंच एवं जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता गण, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news