राजनांदगांव

इंदिरा जयंती पर संगोष्ठी
20-Nov-2021 6:34 PM
  इंदिरा जयंती पर संगोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 20 नवंबर। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती शुक्रवार को कांग्रेस भवन में छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर इंदिराजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया।

शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि कांग्रेसियों ने इंदिराजी के देश के लिए किए गए कार्यों का महत्व बताया। अध्यक्षता करते श्री खंडेलवाल ने इंदिरा गांधी को दूरदर्शी व्यक्तित्व की धनी बताया। कार्यक्रम में  शशिकांत अवस्थी, लक्ष्मण सिन्हा, आसिफ अली, कमलजीत सिंह पिंटू, राजू खान, मामराज अग्रवाल, प्रमोद बागड़ी, भोला यादव, विकास गजभिये, प्रभात गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news