कांकेर

पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने भाजपा ने किया सांकेतिक चक्काजाम
20-Nov-2021 9:48 PM
पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने भाजपा ने किया सांकेतिक चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 20 नवंबर।
आज पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर भाजपा ने लगभग डेढ़ घंटे सांकेतिक चक्काजाम किया। भाजपा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर रोड पर प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रही।
 
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी,  सांसद मोहन मण्डावी की उपस्थिति तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया के नेतृत्व में चक्काजाम किया गया। विक्रम उसेण्डी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों से राहत दिलाने केन्द्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क  में 5 रू तथा डीजल पर 10 रू की कमी की, जिसको देखते हुए देश के कई भाजपा शासित राज्यों ने भी अपने यहां पेट्रोलियम पदार्थों में वैट में कमी की, जिससे पेट्रोल डीजल का मूल्य और कम हो गया परंतु महंगाई की बात करने वाले कांग्रेस शासित कुछ राज्यों ने अपने यहां वैट में कमी नहीं की, जिसमें छ.ग. राज्य भी शामिल हंै। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अडिय़ल रवैया अपनाते हुए पेट्रोल, डीजल में वैट कम करने के बजाय केन्द्र को दोष देने में ही लगे रहे।
 
सांसद मोहन मण्डावी ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने के बजाय वादो से भाग रही है। भूपेश बघेल ने राज्य की जनता को ठगा ही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया , वयोवृद्ध भाजपा नेता महावीर सिंह राठौर ने भी धरना स्थल पर संबोधित किया।

पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, भोजराज नाग, दिलीप जायसवाल, आलोक ठाकुर, महेश जैन, राजीव लोचन सिंह, तारा ठाकुर, निर्मला नेताम, गौतम उइके, देवेन्द्र भाउ, हीरा मरकाम, राजा देवनानी, रत्नेश सिंह, निपेन्द्र पटेल, टेकेश्वर जैन, छत्रप्रताप दुग्गा, विरेन्द्र श्रीवास्तव, संजय खटवानी, भूपेन्द्र नाग, विजय मण्डावी, दीपक खटवानी, नारायण पोटाई, दिनेश नागदौने, प्रकाश जोतवानी, बुधनु राम पटेल, राधे लाल नाग, उमा देवी शर्मा, आशाराम नेताम, संजय सिन्हा, मोती राम नाग, चन्र्द्रप्रकाश ठाकुर, मीरा सलाम, आदि भाजपाई इस दौरान उपस्थित रहे ।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news