दन्तेवाड़ा

महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा
20-Nov-2021 9:54 PM
महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली,  20 नवंबर। बढ़ती महंगाई व केन्द्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बचेली के द्वारा शनिवार को पदयात्रा निकाली। इस  पदयात्रा के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने  कहा कि बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। जरूरत की सभी चीजें दोगुने दाम पर मिल रही हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम आम आदमी का बजट बिगाड़ रहे हैं।

इस दौरान संतोष दुबे, सलीम रजा उस्मानी, मनोज साहा, फिरोज़ नवाब, जीएस कुमार, राजेन्द्र, कमला सोनवानी, बीना साहू व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news