सुकमा
दिवंगत वरिष्ठ भाजपाई महेन्द्रपाल भदौरिया के परिवार से मिले
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दोरनापाल, 20 नवंबर। सुकमा जिले में पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप आगामी नगरी निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने कोंटा पहुंचे।
कोंटा पहुंचने से पहले केदार कश्यप दोरनापाल में दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. महेंद्र पाल सिंह भदोरिया के घर पहुंचे और उनके परिवार जनों से मुलाकात की। साथ ही स्व. महेंद्र पाल सिंह के पुत्र और नगर पंचायत दोरनापाल के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया से भी उनका हाल जाना। इसके अलावा वादों के भाजपाई पार्षदों से भी केदार कश्यप ने मुलाकात की और उनका हाल जानते हुए वर्तमान में नगर पंचायत की स्थिति की भी जानकारी ली।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हूंगा राम मरकाम विशेष आमंत्रित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अरुण सिंह भदोरिया धनीराम बारसे मरकाम भीमा, महेंद्र भदौरिया, संजय सोढ़ी सोहन लाल नायक ,बलिराम नायक, रामलाल गुप्ता, दोरनापाल नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र भदोरिया वार्ड पार्षद राधा नायक पुष्प लता भदौरिया, मडक़म पोदीये ,कोसी ठाकुर, लक्ष्मी चौहान, सोढ़ी मंगी आदि उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि नगरीय निकायों में आगामी दिसंबर में चुनाव होना है। सुकमा जिले के कोंटा नगर पंचायत में भी यह चुनाव होना है, जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टी का अभी से पहुंचना जारी है। इसी क्रम में भाजपा नेता केदार कश्यप भी कोंटा पहुंचे। कोटा में भी कार्यकर्ताओं से मिलकर बैठक लिए और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की। दोरनापाल में केदार भाजपाइयों को भी कोंटा चुनाव के मद्देनजर तैयार रहने के निर्देश दिए।