धमतरी
इंदिरा को किया नमन
21-Nov-2021 6:07 PM
नगरी, 21 नवंबर। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर विधायक कार्यालय नगरी में कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव ने कहा कि भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। न केवल भारतीय राजनीति, बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वह विलक्षण प्रभाव छोड़ गईं। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर सम्मान व ताकत का दर्जा प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, भानेन्द्र ठाकुर, माखन भरेवा, टेश्वर धु्रव, सोंनु चौहान, तेजेन्द्र भट्ट,मोहन जालेश, छोटू खान, तबस्सुम बानो आदि उपस्थित थे।