राजनांदगांव

धान खरीदी केंद्र नहीं खोलने से किसान निराश
21-Nov-2021 6:49 PM
धान खरीदी केंद्र नहीं खोलने से किसान निराश

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 नवंबर।
ठाकुरटोला में भाजपा मंडल साल्हेवारा के बैनर तले किसानों एवं भाजपाईयों ने संयुक्त रूप से ठाकुरटोला में धान खरीदी केंद्र नहीं खोले जाने को लेकर धरना प्रदर्शन करते तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने प्रदेश के 23 जिलों में 67 नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने का आदेश जारी किया है। इसमें राजनांदगांव जिले में 6 स्थानों में उपधान उपार्जन केंद्र खोले जाएंगे, परन्तु इस सूची में ठाकुरटोला का नाम नहीं है, जबकि पिछले वर्ष किसानों ने भाजपा के किसान नेता खम्हन ताम्रकार के साथ धरना प्रदर्शन एवं उपधान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की थी। किसानों के आंदोलन के चलते शासन ने 2 दिवस ठाकुरटोला में विक्रय की सुविधा दी थी, इसमें लगभग 30 हजार क्विंटल धान की खरीदी भी किया था।

ज्ञात हो कि सहकारी समिति पैलीमेटा में कुल 28 गांव व 3 हजार किसान हैं। सत्र 2020-21 में 90 हजार क्विंटल धान खरीदी किया था। पैलीमेटा में पर्याप्त सुविधा व संसाधन नहीं है। इस कारण ठाकुरटोला में धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करना जरूरी है। किए गए धरना प्रदर्शन में किसानों और भाजपाइयों ने मिलकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news