गरियाबंद

समाज के पुनर्निर्माण के लिए संतों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण- किशोर
22-Nov-2021 4:29 PM
समाज के पुनर्निर्माण के लिए संतों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण- किशोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 22 नवंबर।
श्री गुरूनानक जयंती के उपलक्ष्य में सिंधी गुरूद्वारा से श्री गुरूग्रंथ साहेब की विशाल शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकली। इस शोभायात्रा में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए एवं शहर में जगह-जगह जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ने श्री गुरुनानक देवजी के 552वें प्रकाश पर्व पर सिंध व सिख समाज के अनुयायियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें महान संत गुरुनानक जी के संदेश को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर हम समाज को नई दिशा व दशा दे सकते हैं।
हम अच्छे शिष्य बन कर अपने गुरुजनों की सेवा करके जीवन का कल्याण कर सकते हैं।

 किसी भी समाज के पुनर्निर्माण के लिए संतों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण होता है। यह प्रकाश पर्व हम सभी लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। यह पर्व सभी के जीवन में अंधकार को दूर करके प्रकाशवान बनाता हैं। श्री देवांगन के कहा कि बिना गुरु के ज्ञान संभव नही है।

महापुरुषों की त्याग व तपस्या से ही मानव समाज का कल्याण होता है। हमारे समृद्ध संस्कृति व धर्म के आधारस्तंभ महान संत लोग हैं, जिनके ज्ञान से हमारे देश का विश्वपटल पर विशिष्ट मान है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, नवल किशोर साहू, भूपेंद्र सोनी, मुकुंद मेश्राम, नागेंद्र वर्मा, अल्प संख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रेशम हुंदल, धीरज साहू, मनीष देवांगन, इमरान सोलंकी, राजू रजक, लकी साहू, मुकेश निषाद आदि शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news