बलौदा बाजार

भाटापारा में नई कृषि उपज मंडी निर्माण की जरूरत
22-Nov-2021 5:10 PM
भाटापारा में नई कृषि उपज मंडी निर्माण की जरूरत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 22 नवंबर।
कृषि उपज मंडी प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी में से एक है। इन दिनों यहां पर कृषि उपज जींस धान सहित अन्य उपज की बड़ी मात्रा में आवक हो रही है। फलस्वरूप इस मंडी में पैर धरने की भी जगह नहीं है। बाहर से आने वाले उपज विक्रेताओं को सुबह से लेकर देर रात तक सडक़ों पर इंतजार करना पड़ रहा है। अनेक बार तो यह देखा गया है कि बिलासपुर मार्ग व रायपुर मार्ग पर सडक़ पर ही खरीदी बिक्री का काम हो रहा है।

कुल मिलाकर भाटापारा में दस वर्ष पूर्व जो नई मंडी निर्माण की रूप रेखा तैयार की गई थी। उसको अमलीजामा पहनाने की जरूरत है, ताकि नई मंडी में व्यवस्थित रूप से किसानों की उपज का सहीं ढंग से क्रय विक्रय हो सके वर्तमान कृषि उपज मंडी के एक भू-भाग पर अवैध कब्जे से पक्के निर्माण कार्य हो जाने से कृषि उपज मंडी का क्षेत्र काफी संकीर्ण हो गया है।

मंडी प्रशासन की ओर से अवैध कब्जा हटाने की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं किये जाने से लगातार अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद है। खासकर मंडी गेट के सामने वाले हिस्से के साथ साथ मंडी के मुख्य मार्ग पर दोनों छोर पर अवैध कब्जे तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे कृषि उपज मंडी का आधिपत्य वाला महत्वपूर्ण सडक़ भी जो कि सिविल हास्पिटल के सामने से प्रारंभ होकर यातायात पुलिस चौकी तक जाती है। उस सडक़ में लोग धड़ल्ले से पक्के निर्माण कार्य कर रहे हैं, लेकिन मंडी प्रशासन मौन है। जनहित में सडक़ की चौड़ाई को कायम रखने अवैध कब्जा कड़ाई से हटाये जाने की जरूरत है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news